Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यपाल ने अपनी सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने राजभवन में प्रधान सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया है। रविवार रात को ही नंदिनी को हटाने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि ममता बनर्जी से नजदीकियों की वजह से आलोचना में घिरे नवनियुक्त राज्यपाल से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की मुलाकात के बाद राज्य सरकार के खिलाफ राजभवन की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
 

13 Feb 2023

राज्यपाल ने अपनी सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने राजभवन में प्रधान सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया है। रविवार रात को ही नंदिनी को हटाने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि ममता बनर्जी से नजदीकियों की वजह से आलोचना में घिरे नवनियुक्त राज्यपाल से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की मुलाकात के बाद राज्य सरकार के खिलाफ राजभवन की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

सूत्रों ने बताया है कि नंदिनी चक्रवर्ती सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार में मौजूद अधिकारियों के बेहद करीब थीं। वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी के साथ राज्यपाल की नजदीकियों के पीछे नंदिनी की ही भूमिका है।

राज्यपाल के शपथ से लेकर वर्ण परिचय सीखने, विधानसभा में बजट अभिभाषण समेत ममता बनर्जी से नजदीकियों को लेकर लगातार शुभेंदु हमलावर रहे। शुरुआत में तो केंद्रीय नेतृत्व में इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में शुभेंदु की बातों को गंभीरता से लिया गया।

उसके बाद एक दिन पहले सुकांत मजूमदार राज्यपाल से मिलने गए और कहा कि एक-दो दिनों में बहुत कुछ होगा और अब नंदिनी का सचिव पद से हटाया जाना और उसके पहले राज्यपाल का राज्य सरकार के खिलाफ तीखा बयान जारी करना इस बात की पुष्टि करने वाला है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News